Tuesday, May 5, 2020

Mahatma Gandhi | Father of India | महात्मा गांधी

महात्मा गांधी ़]



संक्षिप्त परिचय : 
जन्म: 2 अक्टूबर 1869 
मृत्यु : 30 जनवरी 1948
पूरा नाम : मोहनदास करमचंद गांधी
शिक्षा : यूनिवर्सिटी कॉलेज, लन्दन
जीवनसाथी : कस्तूरबा गांधी
बच्चे : हरिलाल मोहनदास गांधी, मणिलाल गाँधी, देवदास गांधी
पिता : करमचंद गाँधी
राजनैतिक पार्टी : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस

परिचय
महात्मा गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास करमचन्द गांधी था। (Mohandas Karamchand Gandhi) जिन्हें महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है उन्हें दुनिया में आम जनता महात्मा गांधी के नाम से जानती है। गांधी को महात्मा के नाम से सबसे पहले १९१५ में राजवैद्य जीवराम कालिदास ने संबोधित किया था। सबसे पहले गान्धी ने प्रवासी वकील के रूप में दक्षिण अफ्रीका में भारतीय समुदाय के लोगों के नागरिक अधिकारों के लिये संघर्ष हेतु सत्याग्रह करना शुरू किया। १९१५ में उनकी भारत वापसी हुई। उसके बाद उन्होंने यहाँ के किसानों, मजदूरों और शहरी श्रमिकों को अत्यधिक भूमि कर और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाने के लिये एकजुट किया। १९२१ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की बागडोर संभालने के बाद उन्होंने देशभर में गरीबी से राहत दिलाने, महिलाओं के अधिकारों का विस्तार, धार्मिक एवं जातीय एकता का निर्माण व आत्मनिर्भरता के लिये अस्पृश्‍यता के विरोध में अनेकों कार्यक्रम चलाये। गाँधी जी ने ब्रिटिश सरकार द्वारा भारतीयों पर लगाये गये नमक कर के विरोध में १९३० में नमक सत्याग्रह और इसके बाद १९४२ में अंग्रेजो भारत छोड़ो आन्दोलन से खासी प्रसिद्धि प्राप्त की। दक्षिण अफ्रीका और भारत में विभिन्न अवसरों पर कई वर्षों तक उन्हें जेल में भी रहना पड़ा।

महत्वपूर्ण दिनांक
पत्रिकाएँ: गाँधी जी एक सफल लेखक थे। कई दशकों तक वे अनेक पत्रों का संपादन कर चुके थे जिसमे हरिजन, इंडियन ओपिनियन, यंग इंडिया आदि सम्मिलित हैं। जब वे भारत में वापस आए तब उन्होंने 'नवजीवन' नामक मासिक पत्रिका निकाली। बाद में नवजीवन का प्रकाशन हिन्दी में भी हुआ। इसके अलावा उन्होंने लगभग हर रोज व्यक्तियों और समाचार पत्रों को पत्र लिखा

प्रमुख प्रकाशित पुस्तकें:
गाँधी जी द्वारा मौलिक रूप से लिखित पुस्तकें चार हैं-- हिंद स्वराज, दक्षिण अफ्रीका के सत्याग्रह का इतिहास, सत्य के प्रयोग (आत्मकथा), तथा गीता पदार्थ कोश सहित संपूर्ण गीता की टीका। गाँधी जी आमतौर पर गुजराती में लिखते थे, परन्तु अपनी किताबों का हिन्दी और अंग्रेजी में भी अनुवाद करते या करवाते थे।



1 comment:

Please Comment for us !!